खाटूश्यामजी के बाय गांव में टंकी स्टैंड के पास देर रात बदमाशों ने एक एसबीआई एटीएम को उखाड़ लिया और उसे गाड़ी में डालकर फरार हो गए। लुटेरों की संख्या पांच से छह बताई जा रही है, जिन्होंने वारदात को अंजाम देने से पहले एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया।
थाना प्रभारी पवन कुमार चौबे के अनुसार, लूट के समय एटीएम में 14 लाख रुपये से अधिक की राशि थी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और बदमाशों की तलाश जारी है।