खाटूश्यामजी में चिकित्सा विभाग ने की कार्रवाई, जांच के लिए खाद्य वस्तुओं के 18 सैम्पल लिए…

मेले में श्रद्धालुओं को शुद्ध व ताजा खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराने की व्यापारियो को दी हिदायत

राज्य सरकार के शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मंगलवार को चिकित्सा विभाग की ओर खाटूश्यामजी में खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया तथा खाद्य लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोक महरिया ने बताया कि खाटूश्यामजी में लगाए गए लाइसेंस शिविर में 22 खाद्य लाइसेंस जारी किए गए।

उन्होंने बताया कि खाटू मेले को देखते हुए मेले में श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ व साफ सफाई के साथ मिलावट रहित खाद्य वस्तुए उपलब्ध हो। इसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोवर्धन ख्यालिया व सुरेश कुमार ने खाटूश्यामजी में खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान खाद्य व्यापारियों को मिलावट रहित एवं शुद्ध व ताजा सामग्री बेचने के लिए समझाईस की गई। वही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच के लिए 18 नमूने लिए। टीम ने हल्दी, मिर्ची, धनिया, बेसन ,सूजी, रायता बूंदी, पनीर एवं तेल इत्यादि के नमूने लिए गए।
सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला में भिजवाया गया है। अवमानक पाए जाने की स्थिति में कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

abtakhindi news