खाटूश्यामजी मेले में भक्तों के लिए खास भंडारे लगाए गए हैं, जहां पारंपरिक प्रसाद के साथ-साथ फास्ट फूड और हेल्दी स्नैक्स भी उपलब्ध हैं। कहीं पिज्जा, पास्ता, चाउमीन और डोसा परोसा जा रहा है, तो कहीं काजू-बादाम और मखाने का प्रसाद बांटा जा रहा है।
रींगस से खाटूश्यामजी तक भक्तों की सेवा के लिए सैकड़ों भंडारे लगे हुए हैं, जहां 500 से ज्यादा लोग 24 घंटे सेवा दे रहे हैं। कई भक्तों ने तो ब्याज पर पैसे लेकर भंडारा लगाया, जबकि कुछ फल विक्रेताओं और ऑटो चालकों ने रोजाना सैकड़ों किलो फल प्रसाद में बांटने की सेवा शुरू की है। पंजाब के श्री श्याम परिवार संघ द्वारा विशाल पांडाल में साउथ और नॉर्थ इंडियन फूड के काउंटर लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं को विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद दिया जा रहा है।