जिले के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर और जीणमाता मंदिर में 31 अक्टूबर को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जीणमाता मंदिर ट्रस्ट के योगेंद्र सिंह चौहान और श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने जानकारी दी कि इस बार मंदिरों में विशेष सजावट और दीपोत्सव का आयोजन होगा। साथ ही 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का भी आयोजन किया जाएगा।
दोनों मंदिरों में दीपावली के अवसर पर भक्तों के लिए विशेष आकर्षण की तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं को पावन दीपावली पर्व पर भव्य सजावट और रोशनी के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का अनुभव मिलेगा। जिले में पंचांग के अनुसार, दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाना तय हुआ है।