खाटूश्याम मेले में उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम…

बाबा के दर्शन को हजारों श्रद्धालु पहुंचे, दो दिन और बढ़ेगी भीड़

विश्वविख्यात खाटूश्याम मेले का आज दूसरा दिन है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। शनिवार होने के कारण पदयात्रियों की भीड़ बढ़ गई है, और रींगस से खाटू तक भक्तों की लंबी कतारें दिख रही हैं। अनुमान है कि अगले दो दिनों में आवक और बढ़ेगी। मेले की सुरक्षा के लिए 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। बाबा खाटूश्याम का विशेष फूलों से श्रृंगार किया गया, और भक्त मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण की झांकियों का आनंद भी ले रहे हैं। भक्तों को लगातार दर्शन मिलेंगे, केवल भोग और श्रृंगार के समय कुछ मिनटों के लिए पर्दा लगाया जाएगा।

abtakhindi news