खाटू श्यामजी में खाद्य निरीक्षण, 90 किलो दूषित मिठाई नष्ट…

जिला प्रशासन की कार्रवाई में 27 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्यवाही

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक महरिया के निर्देशानुसार आज खाटू श्याम जी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह, गोवर्धन ख्यालिया एवम सुरेश शर्मा नंदराम मीणा की टीम के द्वारा निरीक्षण एवं नमूनीकरण किया गया।

जिनमें होटल श्याम शरण एवंरेस्टोरेंट आरवी होटल एवं रेस्टोरेंट , पुनिया स्वीट्स, राधे रानी मिष्ठान भंडार, शेषमा मिष्ठान भंडार, श्याम भरोसे स्वीट्स से पनीर, दही, मावे के पेड़े, कलाकंद, सोयाबीन तेल, दिलकुसार, बेसन बूंदी के लड्डू ,गोंद के लड्डू, चूरमा, मिठाई ,बेसन चक्की, इत्यादि के 27 नमूने लिए गए ।
खाद्य सुरक्षा दल में खाद्य व्यापारियों का औचक निरीक्षण करते हुए 27 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
गोलगप्पे ,भोजनालय, कुल्फी की रेहडी, आदि को समझाइए करते हुए जब कन्हा स्वीटस एवं शुभ लक्ष्मी स्वीट्स पर निरीक्षण के दौरान पहुंचे तो प्रथम दृष्टया 90 किलो के लगभग दूषित मिठाई चूरमा पाया गया जो मौके पर नष्ट करवा दिया गया। एवं पाबंद किया गया कि सभी व्यापारी खुले में कोई खाद्य पदार्थ ना भेजें आगे भी हर दिन कार्यवाही जारी रहेगी लिए गए नमूने प्रयोगशाला भिजवा दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोवर्धन ख्यालिया ने बताया कि खाद्य कारोबार करता शुद्ध खाद्य पदार्थ, मिलावट रहित साफ सफाई के साथ विक्रय करे एवंएफएसएसएआई के नियमों की पालना हेतु पाबंद किया।
अनहाइजेनिक कंडीशन में खाद्य पदार्थ किसी भी सूरत में नहीं बेचने दिए जाएंगे ।

abtakhindi news