खाद्य सुरक्षा विभाग ने आयकरदाता, चार पहिया वाहन मालिक, और सरकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से स्वेच्छा से अपना नाम हटाने के लिए 31 जनवरी 2025 तक का समय दिया है। झुंझुनूं जिले में अब तक 1,460 लोगों ने अपनी पात्रता न होने के कारण योजना से नाम हटवाया है।
जिला रसद अधिकारी कपिल झाझड़िया ने बताया कि राज्य सरकार ने ‘गिव अप अभियान’ शुरू किया है, जिसके तहत सक्षम परिवारों से अपील की जा रही है कि वे योजना का लाभ न लें। अभियान के तहत आयकरदाता, सरकारी और अर्द्ध-सरकारी कर्मचारी, एक लाख से अधिक वार्षिक आय वाले परिवार, और चार पहिया वाहन मालिक उचित मूल्य की दुकानों पर आवेदन देकर अपना नाम हटा सकते हैं। समयसीमा के भीतर ऐसा न करने वाले अपात्र परिवारों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।