खीरवा गांव में सामूहिक रोजा इफ्तार, भाईचारे की मिसाल बनी दावत

खीरवा गांव में सामूहिक रोजा इफ्तार, भाईचारे की मिसाल बनी दावत

खीरवा गांव में सामूहिक रोजा इफ्तार, भाईचारे की मिसाल बनी दावत

सीकर जिले के खीरवा गांव में सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। यह आयोजन ठाकुर हैदर खां पठान परिवार की ओर से किया गया। रोजा इफ्तार से पहले देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं। इसके बाद निर्धारित समय पर सभी रोजेदारों ने मिलकर रोजा इफ्तार किया। कार्यक्रम में गांव के विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए और आपसी प्रेम व एकता का संदेश दिया। बीएसएफ के पूर्व डिप्टी कमांडेंट याकूब खां पठान ने बताया कि यह उनके पूर्वजों की दुआओं का असर है कि गांव में आज भी हर धार्मिक और सामाजिक आयोजन में सभी समाज के लोग मिलकर भाग लेते हैं और भाईचारे की परंपरा को निभाते हैं। इस अवसर पर शिव बक्स पटवारी, बीएसएफ कमांडेंट विद्याधर, मदन सिंह फदनपुरा, बीरबल, हरफूल, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, पालड़ी के ठाकुर बाल सिंह के परिवारजन, फदनपुरा के ठाकुर दान सिंह के परिवारजन, गौस मोहम्मद, लियाकत अली, शमशेर खां, सालेह मोहम्मद, युसुफ खां, मुंशी खां, जावेद, साबिर पठान, गुलाम हसन, मोहम्मद हुसैन सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए सभी रोजेदारों और अतिथियों का ठाकुर हैदर खां पठान परिवार की ओर से स्वागत व सम्मान किया गया।

 

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanrajasthan hindi khabarSikarsikar hindi newsSIKAR NEWSsikar update