खुड्‌डी गांव के राउमावि में कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल वितरण…

कार्यक्रम में सरपंच नत्थूराम रंगा रहे मुख्य अतिथि

खुड्‌डी गांव के राउमावि में गुरुवार को कक्षा नौ की 15 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन सरपंच नत्थूराम रंगा के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

प्राचार्य अरविंद सुवटा ने बताया कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकुमार पूनिया, धर्मपाल सुवटा, हवलदार लखबीर, अमर सिंह सिरोहिया, राजेंद्र पूनिया, कैप्टन जयपाल पूनिया, प्रताप पूनिया, बेगराज सुवटा, और प्रताप सुवटा उपस्थित रहे। इस पहल से छात्राओं को स्कूल जाने में आसानी होगी और उनकी पढ़ाई में मदद मिलेगी।

abtakNewsSikar