सांसद खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
खेल से खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलता है – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़
स्टेडियम का नाम अटल जी के नाम पर होना चाहिए – पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्ससभा सांसद मदन राठौड़ ने कबड्डी के मैट के लिए 10 लाख देने की घोषणा
सीकर
सांसद खेल प्रतियोगिता का समापन जिला स्टेडियम में गुरूवार हो हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ रहे व अध्यक्षता पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने की और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, विधायक गोरधन वर्मा व सुभाष मिल, हरिराण रणवां सहित जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा व एडीएम रतनलाल आदि मौजूद रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि मदन राठौड़ सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑन लाईन जुड़े :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑन लाईन संपूर्ण भारत वर्ष में सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन पर खिलाडिय़ों से बात की। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल में नाम करने का आव्हान किया।
समापन समारोह में बोलते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ ने कहा कि जीवन में खेल बेहद जरूरी है। कहा कि खेल व खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करना चाहिए। कहा कि खिलाड़ी कभी भी हारने के बाद निराश नहीं होता है बल्की वह फिर से जीतने के लिए मेहनत करता है। कहा आज के समय में युवाओं में सहनशीलता की कमी होती जा रही है जो खेल से ही दूर हो सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल प्रतियोगिता से खेल को महत्व देने का काम किया है। खेल से शारीरिक क्षमता व दृढ़ता बढ़ती है।
कबड्डी के मैट के लिए की सांसद कोटे से 10 लाख रूपए देने घोषणा :
राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ ने पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के आग्रह पर जिला स्टेडियम में कबड्डी के मैदान में मैट के लिए 10 लाख रूपए सांसद कोटे से देने की घोषणा की।
पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल को महत्व देते हुए संपूर्ण भारत में सांसद खेल प्रतियोगिता आयोजित करवायी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज समापन पर देश के खिलाडिय़ों से बात करके उनकी हौंसला भी बढ़ाया है। कहा कि जिला खेल स्टेडियम का नाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होना चाहिए। इसके लिए वे प्रयास कर रहे हैं। कहा कि 25 सितंबर से शुरू हुई सांसद खेल प्रतियोगिता का समापन 25 दिसंबर को हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता टीमों में कबड्डी व वॉलीबाल की विजेता टीम को 15 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार एवं रस्सा कस्सी की विजेता को 5100 व उपविजेता को 3100 रूपए दिए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने आए हुए अतिथियों व खिलाडिय़ों का आभार व्यक्त किया। कहा कि खेल में सीकर का नाम हो हम सभी मिलकर यह प्रयास करेंगे।
मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी व केडी बाबर, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, राजेश रोलन, नेमीचंद कुमावत, रमेश जलधारी, करण सिंह, तेजप्रकाश सैनी, जितेंद्र सिंह कारंगा, ओमसिंह, प्रभुसिंह, श्रीहरि बियाणी, अनिता शर्मा, स्वदेश शर्मा, इंद्र शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, गुलाब धींवा, डॉ. बीएल रणवां, खेल अधिकारी प्रकाशराम गोदारा, कबड्डी कौच रतनसिंह, वॉलीबॉल कोच मो. अकरम पठान, राकेश नेहरा, शोभसिंह अनोखू, नीलम मिश्रा, जयदीप सिंह, सुरेश सैनी, जितेंद्र खीचड़, गजेंद्र चारण, सजन सैनी, भजनलाल रोलण, भजनलाल टेलर, भंवरी खोखर, नरेंद्र कौशिक, मनोहरलाल सैनी, नरेंद्र कौशिक, कविता चौधरी, कुमकुम माथुर, सुशील तोदी, अनुराधा, महावीर सैन, दिनेश भादवासी आदि मौजूद थे।