खैरला नदी किनारे प्राचीन शिवालय उपेक्षा का शिकार, चोरी और क्षति बढ़ी…

बेशकीमती प्रतिमाएं चोरी, शिवलिंग तक हुआ गायब; पुरातत्व विभाग से संरक्षण की मांग

खैरला नदी के पास स्थित प्राचीन शिवालय उपेक्षा और देखरेख के अभाव में बदहाल हो रहा है। हाल ही में महाशिवरात्रि पर विशाल शिवलिंग चोरी हो गया, जबकि मंदिर परिसर से सैकड़ों दुर्लभ प्रतिमाएं पहले ही गायब हो चुकी हैं। इतिहासकारों का कहना है कि यहां की मूर्तियां बारां जिले की ऐतिहासिक धरोहर का हिस्सा हैं।

क्षेत्रीय निवासी और समाजसेवी मंदिर के क्षरण और चोरी पर चिंता जता रहे हैं। उन्होंने पुरातत्व विभाग से तत्काल ध्यान देने और मंदिर को संरक्षित करने की मांग की है। लगभग चार साल पहले आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त हुआ था, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही चोरों के हौसले बढ़ा रही है।

abtakhindi news