गणतंत्र दिवस पर महर्षि परशुराम पार्क मे किया ध्वजारोहण…

महर्षि परशुराम पार्क में ध्वजारोहण, व्यापारियों ने साझा की शुभकामनाएं

सीकर व्यापार संघ की ओर से गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महर्षि परशुराम पार्क में ध्वजारोहण किया गया। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सीकर व्यापार संघ के अध्यक्ष दयाल सिह शेखावत, संघ के महामंत्री कैलाश स्वामी, मुख्य संरक्षक मदन प्रकाश मावलिया, संघ के संस्थापक राघेश्याम पारीक, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशी प्रसाद माउका, अनिल शर्मा, भीवाराम मील, शीतला चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा, नया शहर घन्टाघर व्यापार संघ के अध्यक्ष शम्भु जोगाणी, नानी गेट व्यापार संघ के अध्यक्ष भावेश इंदोरिया, राणी सती रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, अजमेर स्टैण्ड व्यापार संघ के अध्यक्ष अटल तिवाड़ी, पीपराली रोड व्यापार संघ के महामंत्री गोरीशंकर शर्मा, सुरेश सोनी, मेडिकल ऐसोसियन के भगवाना राम राहड़, मनिष अग्रवाल, प्रदीप भादुपोता, महेन्द्र दसुनी, विधि सलाहकार ऐडवोकेट पुरूषोत्तम शर्मा, रणजीत सिंह, पवन शर्मा, विनोद सैन, रामदयाल शर्मा साहित काफी संख्या मे व्यापारीगण मौजूद रहे।

abtakhindi news