पलसाना सबडिवीजन में सहायक अभियंता लालचंद बैरवा की अनुशंसा पर गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ अधिकारी एवं कर्मचारियों को निगम प्रशासन व जिला प्रशासन ने विभिन्न स्तरों पर सम्मानित कर उत्कृष्टता के प्रमाण पत्र प्रदान किए हैं। सौ फीसदी राजस्व वसूली करने एवं निगम में नव प्रवर्तित स्पॉट बिलिंग का कार्य सीकर जिले में सर्वप्रथम सौ फीसदी पूर्ण करने पर सहायक राजस्व अधिकारी आशीष शर्मा को एमडी के पी वर्मा ने निगम स्तर पर अजमेर में उत्कृष्टता का प्रमाण पत्र प्रदान कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
वहीं स्पॉट बिलिंग व पीडीसी रिकवरी में उत्कृष्ट कार्य करने पर कनिष्ठ अभियंता सुशीला चौधरी , तकनीकी सहायक शेर सिंह वर्मा एवं ताराचंद बाकोलिया को मुख्य अभियंता स्तर पर झुंझुनू में मुख्य अभियंता लक्ष्मण सिंह ने सम्मानित किया तथा कनिष्ठ अभियंता विवेक ऋषि, इंजीनियर सुपरवाइजर मुकेश कुमावत व वाणिज्य सहायक प्रथम कैलाश सैनी को जिला स्तर पर अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा एसडीएम दांतारामगढ़ द्वारा भी पलसाना उपखंड के एक कर्मचारी को सम्मानित किया। इस प्रकार विभिन्न स्तरों पर पलसाना उपखंड के कुल आठ कर्मचारी सम्मानित हुए जो कि विद्युत निगम के इतिहास में किसी भी एक कार्यालय में ऐसा पहली बार हुआ है। गौरतलब है कि हाल ही में निगम प्रशासन द्वारा लॉन्च की गई स्पॉट बिलिंग के कार्य में सीकर जिले में पलसाना एकमात्र उपखंड है जिसने तय समय पर सौ फीसदी उपभोक्ताओं की बिलिंग पूर्ण की, साथ ही 100 फीसदी राजस्व वसूली एवं पीडीसी रिकवरी में भी पलसाना उपखंड सीकर जिले में प्रथम स्थान पर है।