गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की बैठक बुधवार को पंसारी भवन में सुरेश कुमार मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में फरवरी में संभागीय सम्मेलन और जागरूकता रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिला प्रभारी महेंद्र कुमार कश्यप ने सभी से सम्मेलन की तैयारी में सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया।
मंत्री इंदू कुमार गोस्वामी ने शीतकालीन अवकाश में शिक्षण संस्थाओं से संपर्क करने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन में भाग लेने वाले साधकों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था प्रदीप कुमार स्वामी ने स्वेच्छा से करने का प्रस्ताव दिया। महिला प्रभारी ज्योति सरावगी ने महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का वादा किया। बैठक में अनिल शास्त्री, देवदास स्वामी, श्यामा शर्मा और अन्य सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।