गुरुकृपा कैरियर इंस्टिट्यूट ने मनाया 19वां स्थापना दिवस…

हवन व सुंदरकांड के साथ धूमधाम से हुआ आयोजन...

गुरुकृपा कैरियर इंस्टिट्यूट में शुक्रवार को संस्थान का 19वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जबकि मुख्य दिन हवन यज्ञ संपन्न हुआ। विभिन्न कैंपसों में केक काटकर और खुशियां मनाकर इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाया गया।

संस्थान के विद्यार्थियों और स्टाफ ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे पूरे दिन जश्न का माहौल बना रहा।

संस्थान के निदेशक प्रदीप बुडानियां ने इस मौके पर कहा, “संस्थान के 18 वर्षों की इस सफल यात्रा को देखकर अपार गर्व की अनुभूति हो रही है। यह सफलता सिर्फ गुरुकृपा की नहीं, बल्कि हमारे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की भी है, जिन्होंने हम पर निरंतर विश्वास बनाए रखा।”

वहीं, निदेशक राजेश कुल्हारी ने संपूर्ण टीम को संबोधित करते हुए उनके समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा, “गुरुकृपा परिवार ने अपनी निष्ठा और परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ हमें अपने विद्यार्थियों और उनके भविष्य के लिए निरंतर कार्य करना है।” इस दौरान संस्था के वाइस प्रेसिडेंट रणजीत सिंह, R K Meel, योगेन्द्र शर्मा एवं महेंद्र सैनी सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूरे संस्थान में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों और स्टाफ में संस्थान के उज्जवल भविष्य के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

abtakhindi news