गुरुद्वारा सिंह सभा में साहिबजादों की शहादत को नमन…

शबद कीर्तन, अरदास और फिल्म प्रदर्शन से किया गया श्रद्धांजलि अर्पण

श्रीमाधोपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए गुरुवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 6 बजे प्रकाश श्री गुरु ग्रंथ साहिब और जपजी साहिब पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सुखमनी साहिब पाठ और शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। ग्रंथी चरणसिंह की मौजूदगी में अरदास की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

शाम 7:15 बजे गुरुद्वारे में चार साहिबजादों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में सरदार रतन सिंह, लालचंद, नरेश खुराना सहित पंजाबी समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। इस आयोजन ने साहिबजादों के बलिदान और उनके महान आदर्शों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

abtakSikar