गुलाब दास अखाड़े में समाधि पूजन संपन्न…

संतों के सानिध्य में हुआ भंडारा और जागरण

सीकर के रामलीला मैदान स्थित गुलाब दास अखाड़े में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का समापन हुआ। गुलाब दास महाराज की 138वीं और मीठाराम महाराज की 129वीं बरसी पर संत मोहनदास महाराज के नेतृत्व में सोमवार रात जागरण हुआ। मंगलवार को समाधि पूजन और महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संतों के साथ बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

abtakhindi news