कार्यालय गृह रक्षा प्रषिक्षण केन्द्र, सीकर में 06 दिसम्बर 2024 को गृह रक्षा संगठन का 62 वां स्थापना समारोह दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में गृह रक्षा सीकर के भूतपूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी/कर्मचारी व स्वयं सेवक/स्वयं सेविकाएं उपस्थित हुए। कमांडेंट प्रदीप कुमार द्वारा झण्डारोहण के उपरान्त माननीय राज्यपाल महोदय राजस्थान, प्रमुख शासन सचिव, राज. सरकार एवं महानिदेषक महोदय गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा प्रसारित सन्देष पढ़कर सुनाया गया।]
गृह रक्षा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर दिनांक 01.12.2024 से 05.12.2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें खेल-कूद प्रतियोगिताओं, संगोष्ठी आयोजन, स्वच्छता/सफाई अभियान, योगा शिविर, रक्तदान एवं जागरूकता रैली इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कमांडेंट द्वारा समस्त पदाधिकारियों/कर्मचारियों एवं स्वयं सेवकों/सेविकाओं को गृह रक्षा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देकर समस्त उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया तथा हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव-2024 एवं विभिन्न राज्यों में विधान सभा चुनाव-2024 के दौरान कार्यालय के अधिकारियो/कार्मिकों एवं होमगार्ड स्वयं सेवकों द्वारा दी गयी सराहनीय ड्यूटी/सेवा की भूरि-भूरि की प्रषंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया तथा गृह रक्षा कार्य कलापों पर प्रकाष डाला गया। समस्त उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा उपस्थितजनों को मिठाई वितरीत की गई।