परशुराम भवन में मंगलवार को गौड़ ब्राह्मण महासभा की तरफ से महासभा संरक्षक गोविंद बासोतिया के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को 160 कंबल वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल ने बताया कि संरक्षक बासोतिया की पत्नी पुष्पा देवी बासोतिया की याद में उनके जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बासोतिया, डॉ. सांवरमल शर्मा, वैद्य बनवारी लाल शर्मा, कैप्टन केके शर्मा, एडवोकेट नरेंद्र शर्मा और योगेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।