गौड़ ब्राह्मण समाज की बैठक: समाज की आगे की रूपरेखा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, रतिनाथ जी महाराज को दी श्रद्धांजलि

सीकर में गौड़ ब्राह्मण समाज समिति की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान ब्रह्मलीन बऊधाम पीठाधीश्वर रतिनाथ जी महाराज को श्रद्धाजंलि दी गई.

गौड़ ब्राह्मण समाज समिति की बैठक में रविवार को समाज की आगे की रूपरेखा तैयार करने की रूपरेखा तैयार की गई साथ में ब्रह्मलीन बऊ धाम पीठाधीश्वर रतिनाथ जी महाराज को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी गई.

समिति के जिला महामंत्री सुनील सहल ने बताया कि बैठक में समाज के पुरोहित जी की ढाणी में बनने वाले बहुपयोगी भवन के निर्माण की योजना पर विचार किया गया जिसमें सभी से सुझाव लिए गए. विद्याश्रम स्कूल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता रतन लाल शर्मा (कोलसिया) ने की.  बैठक में रतिनाथ जी महाराज को पुष्पांजलि भेंट कर श्रद्धाजंलि दी गई.

इस दौरान महेश शर्मा, मोहर सिंह गौड़, ब्रह्मप्रकाश इंदौरिया, गिरीश प्रधान, अनिल डोकवाल, संजय शर्मा, दीप्ती तिवाड़ी, सुरेश शर्मा, मुकेश जोशी, जितेन्द्र शर्मा, राजकुमार जोशी, एडवोकेट पुरषोत्तम शर्मा, मुरलीधर शर्मा, वसन्त कलवाटिया, अटल तिवाड़ी, कृष्णगोपाल पाण्डे, मनीष कौशिक, सुधीर मिश्रा, सुभाष जोशी, संदीप शुक्ल सहित कई समाज बंधु उपस्थित थे.

Gaur Brahmin Samaj SamitiGaur Brahmin Samaj Samiti Sikarhindi khabarhindi newsrajasthanrajasthan newsSikarSIKAR NEWS