गौरव सेनानी शिक्षक संघ का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न…

शिक्षा नवाचार और सैनिक शिक्षा पर हुआ गहन मंथन

गौरव सेनानी शिक्षक संघ का दो दिवसीय अधिवेशन शुक्रवार से प्रारंभ हुआ और शनिवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता रामेश्वर बाटड ने की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष राजपाल फौगाट ने शिक्षा के क्षेत्र में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षा नवाचारों और सैनिक शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। पहले दिन कई प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। शनिवार को विधायक राजेंद्र भाम्बू और नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों में कलेक्टर रामावतार मीणा और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

abtakhindi news