राजस्थान गौरव सेनानी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष राजवीर चनाना के नेतृत्व में संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल को ज्ञापन सौंपा। इसमें 2023 से पहले डीपीसी में लागू वरीयता प्रणाली को बहाल करने की मांग की गई।
संघ का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी के हालिया आदेश से पूर्व सैनिक वरीयता से वंचित हो गए हैं। इस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री मुकेश दाधीच ने सैनिकों के हक को जायज ठहराया। ज्ञापन देने वालों में सीकर और झुंझुनूं जिलों के कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।