गौरव हॉस्पिटल सीकर में विगत कई वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में अपना पर विशेष स्थान रखता है। गौरव हॉस्पिटल में सुविधा के विस्तार के तहत इसीएचएस शुरू हो गई है। गौरव हॉस्पिटल में फिजिशियन एवं स्त्री रोग में संबंधित सभी प्रकार के रोगों का उपचार भूतपूर्व सैनिकों के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगा। अस्पताल निदेशक तपेश त्यागी ने बताया कि इसमें सभी होना प्रकार की जांचे, भर्ती की सुविधा उपलब्ध रहेगी। गौरव हॉस्पिटल में 25 वर्षों के अनुभवी डॉ. कमलेश जगाती एवं डॉ. रजनी प्रभा की सेवा सुचारू रूप से उपलब्ध है। एलर्जी, अस्थमा, शुगर, बीपी, थाइराइड, स्त्री संबंधित रोगों, डिलीवरी, बिना चीरा-टांके बच्चेदानी का ऑपरेशन, भर्ती आदि की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। गौरव हॉस्पिटल में सभी प्रकार के टीपीए एवं आरजीएचएस की सुविधा भी सुचारू रूप से चालू है।