ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ बनाने के लिए मानवता अस्पताल ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। रविवार को यह शिविर केबी मोर राजकीय विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 150 मरीजों को निशुल्क परामर्श, जांच और दवाइयां प्रदान की गईं।
इस शिविर में डॉ. शुभम मित्तल, डॉ. ऋतुराज, डॉ. राखी अठवानी और डॉ. खुशबू शर्मा ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर को सफल बनाने में स्थानीय व्यक्तियों ने सक्रिय सहयोग किया। अस्पताल के निदेशक बलबीर झाझरिया ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाया जा सके।