ग्रामीण गर्ल्स एकेडमी में उत्कृष्ट परिणाम, मेगा पीटीएम का सफल आयोजन

ग्रामीण गर्ल्स एकेडमी में उत्कृष्ट परिणाम, मेगा पीटीएम का सफल आयोजन

ग्रामीण गर्ल्स एकेडमी में उत्कृष्ट परिणाम, मेगा पीटीएम का सफल आयोजन

सीकर

शिवपुरा स्थित ग्रामीण गर्ल्स एकेडमी में कक्षा 5 एवं कक्षा 8 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 5 के 85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ए ग्रेड प्राप्त की, जबकि कक्षा 8 के 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ए ग्रेड हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर आयोजित मेगा पीटीएम में लगभग 750 अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं अनुशासन की सराहना की। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता का परिणाम है। ग्रामीण गर्ल्स एकेडमी के उत्कृष्ट परिणाम पर संस्थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष झाबरमल एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा विद्यालय स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS