ग्राम शिवसिंहपुरा में नगर परिषद सीकर एवं नगर विकास न्यास व उद्योग नगर थाना पुलिस जाब्ते के द्वारा संयुक्त कारवाई कर सरकारी भूमि से अतिक्रमण को हटाया गया

सीकर

नगर परिषद सीकर द्वारा ग्राम शिवसिंहपुरा के बलाइयों का मोहल्ला क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए मंगलवार को प्रभावी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशन में तथा राजस्व अधिकारी प्रमोद सोनी के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया, ताकि उसका उपयोग आमजन के हित में सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान नगर परिषद सीकर के राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार, पटवारी सुभाष, कनिष्ठ अभियंता नीतू कुमावत, यूआईटी के गिरदावर महिपाल एवं आलोक, थाना उद्योग नगर के एएसआई सुभाष, प्रवर्तन दस्ता प्रभारी सूबेदार राकेश कुमार, कनिष्ठ सहायक रवि प्रकाश शर्मा तथा जोन निरीक्षक श्री प्रकाश ढीकिया सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें तथा शहर के सुव्यवस्थित विकास में सहयोग प्रदान करें।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update