घाडेल नगर में बच्चों को वितरित किए गए स्वेटर…

भाजपा महिला किसान मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा हटवाल ने बच्चों को वितरित किए स्वेटर

सीकर
पिपराली पंचायत समिति कोलिडा ग्राम पंचायत के घाडेल नगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 100 से अधिक बच्चों को स्वेटर वितरण किए गए। भाजपा महिला किसान मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा हटवाल और एडवोकेट सलोनी हटवाल ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए। इस अवसर पर संस्था प्रधान संतोष सारण ने बच्चों को स्वेटर वितरित करने पर हटवाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि तेज सर्दी में बच्चों को स्वेटर वितरण करना सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर शिक्षिका सुमन देवी, राजबाला, मंजू, शिशराम, महिपाल सिंह, नौरंग लाल, राजेश कुमार, नेमीचंद और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

abtakhindi news