चाइनीज मांझे से सुरक्षित रहने के लिए विशेष जागरूकता अभियान…

नवलगढ़ में 500 से अधिक मोटरसाइकिलों पर सेफ्टी कैरियर लगाए गए

सर्वसमाज सेवा समिति द्वारा चाइनीज मांझे के कारण होने वाले हादसों से बचाव के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। समिति ने नवलगढ़ पुलिया, कृषि मंडी व खटीकान प्याऊ चौराहे पर 500 से अधिक मोटरसाइकिलों पर सेफ्टी कैरियर लगाए। समिति सदस्य अब्दुल रहीम चौहान ने बताया कि चाइनीज मांझे से सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है, जिससे बाइक सवार अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इस जागरूकता अभियान में तजमुल पठान, शाहिद अली, सैयद शकील अहमद सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

abtakhindi news