सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चारबाल गैंग के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के कई इलाकों में ट्रक और ट्रेलर से डीजल चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर इनका पीछा किया और खेतों में 5 किलोमीटर दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।