चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सहकर्मी समीक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

“सहकर्मी समीक्षा प्रशिक्षण सीए की गुणवत्ता की गारंटी‘‘ - सीए नीरज शर्मा
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सहकर्मी समीक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन


“सहकर्मी समीक्षा प्रशिक्षण सीए की गुणवत्ता की गारंटी‘‘ – सीए नीरज शर्मा

सीकर

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान, नई दिल्ली की सीकर ब्रांच द्वारा  होटल रॉयल इन में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया। ब्रांच चेयरमैन सीए नीरज शर्मा ने सभी ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सीकर षाखा के कार्य कलापां की जानकारी प्रदान की एवं बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण में सीए महेन्द्र जालान, सीए श्रीहरी बियाणी, सचिव सीए भरत चितलांगिया, ब्रांच कोंषाध्यक्ष सीए उदेष घासोलिया, स्पीकर सीए अनुरुद्ध तिवारी (नोएडा), स्पीकर सीए आर. ए. शर्मा (जयपुर) ने मां सरस्वती देवी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रोंग्राम का उद्धाटन किया। इस अवसर पर ब्रांच चेयरमैन सीए नीरज शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए उनके पेशेवर मूल्यांकन और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है साथ ही युवाओं को तकनीक के साथ अपडेट रहने और नए अवसरों को अपनाने की सलाह दी। सहकर्मी समीक्षा न केवल गुणवत्ता की गारंटी देती है, बल्कि यह पेशेवर विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही को भी बढ़ावा देती है। यह एक ऐसा तंत्र है जो किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की नींव रखता है।
ब्रांच सचिव सीए भरत चितलांगिया ने बताया कि सेमिनार के प्रथम सत्र में सीए अनुरुद्ध तिवारी (नोएडा) द्वारा सहकर्मी समीक्षा का औचित्य और महत्व, सहकर्मी समीक्षक द्वारा समीक्षा प्रक्रियाएँ और रिपोर्टिंग तथा सहकर्मी समीक्षा में फंड का महत्व एवं गुणवत्ता नियंत्रण के सामान्य और विशिष्ट नियंत्रण ढाँचे का अनुपालन   विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तृत किया एवं सीए सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा द्वितीय सत्र में सीए आर. ए. शर्मा (जयपुर) द्वारा नैतिक मानकों का अनुपालन, तकनीकी और व्यावसायिक मानकों का अनुपालन एवं लेखापरीक्षा दस्तावेज़ीकरण का अनुपालन विषय पर व्याख्यान प्रस्तृत किया गया, साथ ही मौके पर ही सीए सदस्यों कि षंकाओं का भी समाधान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सीए अभिषेक जैंन ने किया, जबकि सीए राजेष गोयल, सीए ष्यामसुन्दर चौधरी, सीए आकाश तिवाड़ी एवं सीए षीतल केजरीवाल कार्यक्रम के सयोजक रहे।

कोंषाध्यक्ष सीए उदेश घासोलिया ने बताया कि सेमिनार में सीए कमल तोषनीवाल, सीए राजीव लोचन षर्मा, सीए देंवकी नन्दन गुप्ता, सीए मनोज चिराणियां, सीए अंकित बिदावतका, सीए संदीप शर्मा, सीए आषीष गुप्ता, सीए अभिषेक बोहरा, सीए विषाल पारीक, सीए सुमित तिवाड़ी, सीए प्रवीण मारवाल, सीए षुभम शर्मा, सीए गोपिका गुप्ता, सीए कामाक्षां माथुर सहित षेखावाटी के 50 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया।