चिड़ावा के पिलानी रोड स्थित श्री गुरुकृपा श्याम मंदिर में श्याम जन्म महोत्सव के अवसर पर भक्तिभाव से धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। बुधवार रात को भक्तों ने श्याम बाबा और हनुमान जी के निशान का विधिवत पूजन किया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच मंदिर में श्याम बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद भजन संध्या में दिनेश गोस्वामी एंड पार्टी ने संगीतमय भजनों से बाबा श्याम का गुणगान किया। इस आयोजन में कई श्रद्धालु और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।