चित्रकला प्रतियोगिता में कलाकारों को सम्मानित, शहर के सौंदर्यकरण पर जोर…

जिला कलेक्टर ने पेंटिंग का अवलोकन कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया, शहर के सौंदर्यकरण को प्राथमिकता देने की बात कही

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने शहर के पीएचईडी ऑफिस के पास चित्रकारों द्वारा की जा रही पेंटिंग का अवलोकन किया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि चित्रकारों द्वारा बनाई जा रही चित्रकारी शहर को सुंदर और मोहक रूप दे रही हैं, जो न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि बाहर से आने वाले यात्रियों और प्रवासियों को भी आकर्षित करेंगी।

सुराणा ने नगर परिषद द्वारा आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को सराहा और कहा कि इससे कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है और शहर को भी एक नया रूप मिलता है। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह से कहा कि शहर के अन्य क्षेत्रों, जैसे पुराने कलेक्ट्रेट की दीवारों पर भी टेराकोटा जैसी चित्रकारी करवाई जाए, ताकि शहर का सौंदर्य और भी निखरे।

इस अवसर पर एडीपीआर कुमार अजय, प्रिंसिपल मुकुल भाटी और अन्य कलाकार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में, टाउन हॉल में आयोजित दो दिवसीय पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि, प्रमाण-पत्र और मेमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम:

  • वरिष्ठ वर्ग में सौरभ प्रजापत ने प्रथम, दीपक गुर्जर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • कनिष्ठ वर्ग में प्रियंका और आदित्य विक्रम मोठसरा ने प्रथम स्थान, प्रीति प्रजापत और वंदना राठौड़ ने द्वितीय स्थान, और विशाल वाल्मिकी और संदीप महावर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
abtakNewsSikar