विद्युत निगम सीकर के अभियंता और कर्मचारियों के द्वारा संभागीय मुख्य अभियंता झुंझुनूं के पद से नरेंद्र सिंह गढ़वाल के सेवानिवृत होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान अधिकारियों ने चीफ इंजीनियर एनएस गढ़वाल के द्वारा दी गई सेवाओं, कार्य के प्रति उनका जुनून, अपने अधिनस्थ अधिकारी, कर्मचारी के साथ किए गए अच्छे व्यवहार को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि चीफ इंजीनियर गढ़वाल के साथ काम करने का, उनसे सीखने का मौका मिला। वक्ताओं ने गढ़वाल के मृदुभाषी व्यक्तित्व को याद किया।
इस दौरान झुंझुनूं अधीक्षण अभियंता महेश टीबड़ा , नीमकाथाना अधीक्षण अभियंता शीशराम , प्रसारण निगम अधीक्षण अभियंता विजेंद्र सिंह पायल, अधिशाषी अभियंता प्रसारण दशरथ सिंह , सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता खुर्शीद हुसैन, सेवानिवृत्त अधिक्षण अभियंता बिहारी लाल गुप्ता, सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता बीएल जांगिड़ , अधिशाषी अभियंता वेदप्रकाश , रणवीर सिंह खर्रा, संजीव पारीक, वीपी शर्मा, एनके शर्मा, बनवारी लाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में अजमेर डिस्कॉम के इंजीनियर्स , कर्मचारी उपस्थित रहे। विदाई समारोह में पदोन्नत अभियंताओं का भी सम्मान किया गया, साथ ही विभिन्न ट्रेड यूनियन के द्वारा भी गढ़वाल का अभिनंदन किया गया। इस दौरान गढ़वाल ने निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होने कहा कि उनको अच्छी टीम मिली, जिसकी बदौलत वे काम को बखूबी करते चले गए। उन्होने कहा कि 37 वर्ष 3 माह का उनका कार्यकाल रहा, जिसमें वे जेईएन से लेकर के चीफ इंजीनियर के पद तक पहुंचे। उन्होने हमेषा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता में रखा, सीकर में भूमिगत लाईन डाली, नये जीएसएस बनाये, निगम की प्रतियोगिता हुई, यह सब सभी के सहयोग से सफल हो पाये। उन्होने कहा कि उनके बाद भी सभी लोग मिलकर के काम करें, उनकी यही इच्छा है।