चूरू: मानसिक परेशानी से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या…

बिनादेसर गांव में खेत में फांसी लगाकर युवक ने दी जान

चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र के बिनादेसर गांव में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अरविंद (32), जिसे बाबूलाल के नाम से भी जाना जाता था, पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव में था। शनिवार शाम को वह घर से बिना बताए निकल गया, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई खबर नहीं मिली।

देर शाम अरविंद का शव पास के एक खेत में फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

abtakNewsSikar