चूरू में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित…

मौसम विभाग ने 26 दिसम्बर से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई

चूरू में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई। दो दिन पहले हुई मावठ के कारण तापमान में गिरावट आई, और सर्द हवाओं ने मंगलवार देर शाम से कंपकंपी छुड़ा दी। कोहरे और ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।

सुबह के समय वाहन ड्राइवरों को हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ी। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियों से बच्चों को कुछ राहत मिली है। बाजार भी सुबह देर से खुल रहे हैं और शाम को जल्दी बंद हो रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 26 दिसम्बर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

abtakSikar