चूरू में शादी में युवक पर हमला, पुरानी रंजिश का शक…

कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर लाठी, पाइप और सरियों से हमला किया गया

चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर शादी के दौरान लाठी, पाइप और सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसे कोतवाली पुलिस ने अपनी जीप से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। घायल युवक की पहचान शहर के वार्ड 25 निवासी न्यूम के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात न्यूम अपने दोस्त की शादी में रिलायंस मॉल के पास गया था। वहां कुछ आरोपियों—इमरान थीम, महबूब थीम, आरिफ थीम, सोयल थीम, आबू, नदीम कुरैशी, मो. सलीम और मो. हुसैन ने उस पर हमला कर दिया। हमला करने वालों ने लाठी, पाइप और सरियों का इस्तेमाल किया। घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और एएसआई राजेश कुमार तथा हेड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद्र घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

बताया जा रहा है कि यह झगड़ा पुराने विवाद का परिणाम था, जो एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच था।

abtakNewsSikar