चूरू में शीतलहर का असर, तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी…

खेतों, बर्तनों और पक्षियों के परिंडों पर बर्फ जमने से सर्दी का असर गहरा

चूरू में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठिठुरन भरी सर्दी के बीच पारा लगातार जमाव बिंदु पर बना हुआ है। शनिवार सुबह भी कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खेतों और बाहरी इलाकों में पानी के बर्तनों और फसलों के पत्तों पर ओस की बूंदें बर्फ के रूप में जम गईं। उत्तरी सर्द हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है।

जिले में न्यूनतम तापमान लगातार जमाव बिंदु के पास है, जिससे पक्षियों के लिए लगाए गए पानी के परिंडों में भी बर्फ जम गई। सर्द हवाओं के कारण लोगों को परेशानी हो रही है, खासकर बाइक सवारों और स्कूल जाने वाले बच्चों को। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो ठंड के असर को और बढ़ा रहा है।

abtakNewsSikar