चूरू में शीतलहर का कहर, सर्दी से जनजीवन प्रभावित…

पारा जमाव बिंदु के पास, ओस और बर्फ ने बढ़ाई परेशानियां

चूरू में शीतलहर का दौर लगातार जारी है, जिससे कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार सुबह भी ठंड ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया। खेतों और बाहरी इलाकों में पानी के पाइप, पक्षियों के लिए रखे परिंडों और फसलों के पतों पर ओस की बूंदें जम गईं।

सर्द हवाओं का प्रभाव चूरू में ज्यादा महसूस किया जा रहा है। शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, और पारा जमाव बिंदु के पास पहुंच गया है। अगुणा मोहल्ले के कब्रिस्तान में पक्षियों के पानी के परिंडों में सुबह बर्फ जमने की घटना ने सर्दी का अहसास और बढ़ा दिया। राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार से 0.8 डिग्री की गिरावट को दर्शाता है।

abtakNewsSikar