चूरू: शादी का झांसा देकर युवती से गैंगरेप, तीन पर मामला दर्ज…

रतनगढ़ थाना क्षेत्र में युवती को धोखे से अलग-अलग जगहों पर भेजा गया

चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती की रिपोर्ट के अनुसार, एक युवक सिलेंडर लेने के बहाने उसके घर आया और बस स्टैंड पर बुलाकर जयपुर जाने के लिए कहा। जयपुर पहुंचने पर युवक के दोस्त ने उसे अन्य स्थानों पर भेज दिया।

चार दिसंबर को तीन युवकों ने उसे धर्मशाला में बुलाकर बेहोश कर दिया और गैंगरेप किया। युवती को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसकी जिम्मेदारी डीएसपी अनिल प्रजापत को सौंपी गई है।

abtakNewsSikar