चूरू के साहवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से 4.77 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। आरोपी युवक की पहचान साहवा के वार्ड एक निवासी बलवंत नायक के रूप में हुई है।
साहवा थानाधिकारी अल्का बिश्नोई के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक साहवा में कॉलेज के पास संदिग्ध तरीके से घूम रहा है। पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बलवंत नायक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि हेरोइन की आपूर्ति के स्रोत और उद्देश्य का पता चल सके।
थानाधिकारी ने नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए कहा कि इस प्रकार का सिंथेटिक मेडिकेट नशा अब शहरों और गांवों में तेजी से फैल रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और नशे के सौदागरों की सूचना दें।