वैश्य समाज के तत्वावधान में चैंपियन प्रीमियम लीग का आयोजन शुरू हुआ, जो 27 दिसंबर तक चलेगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में अग्रवाल समाज प्रन्यास अध्यक्ष महेश टीबरेवाल, दीवान गोठ अध्यक्ष शशि दीवान, माहेश्वरी युवा मंच अध्यक्ष मारुति सोमानी, संरक्षक अनुराग बियानी, और अग्रवाल युवा मंच अध्यक्ष कृष्ण बिदावतका उपस्थित रहे।
लीग के पहले मैच में माहेश्वरी टाइगर्स और लखदातार के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें लखदातार टीम ने जीत हासिल की। दूसरे मैच में वीके टाइगर्स और शील्ड टीम के बीच खेला गया, जिसमें वीके टाइगर्स ने जीत दर्ज की। माहेश्वरी टाइगर्स के बॉलर यश सोमानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गेंदों पर 4 विकेट लिए।