गुढ़ा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने देशभक्ति गानों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। यूकेजी क्लास के नन्हे बच्चों ने भारत माता के जयकारों के साथ मंच पर भारत माता की भव्य प्रस्तुति दी, जो दर्शकों के दिलों को छू गई।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर सम्पत बेनीवाल, प्रिंसिपल रोहिताश डूडी और प्राइमरी स्कूल कोऑर्डिनेटर निशा वर्मा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उर्वी चौधरी महला, श्रेया, आर्वी, प्रियांशी, सूर्या और रितिका जैसे बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से खूब सराहना बटोरी।