टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत सीकर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिला क्षय निवारण केंद्र और नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं ने इस रैली में भाग लिया। सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार महरिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली कल्याण सर्किल से होते हुए तापड़िया बगीची तक पहुंची और फिर जिला क्षय निवारण केंद्र, एसके अस्पताल परिसर में समाप्त हुई। इसमें स्वास्थ्य अधिकारी और नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर टीबी उन्मूलन का संदेश दिया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रतन लाल जाट ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक करना है।