जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह…

समाजसेवा और राजनीति में योगदान को याद करते हुए समारोह में जुटे समाजबंधु

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई।सेन समाज सेवा समिति ( मुख्य कार्यकारिणी )सीकर के अध्यक्ष व जननायक कर्पूरी ठाकुर संगठन ओबीसी प्रकोष्ठ (रजिस्टर्ड ) के प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) एडवोकेट महेश कुमार वर्मा (सेन) ने बताया कि आज दिनांक 24 जनवरी 2025 शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे क्षोरकार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल सेन (तारपुरा) के सीकर निवास स्थान खानदानी डेयरी के पास वाली गली ,राधा किशनपुरा सीकर में भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी जी ठाकुर कि 101 वी जयंती धूमधाम से धूप दीपक प्रज्ज्वलित कर माला पहना कर मनाई गई। साथ ही उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया कि वे स्वतंत्रता सेनानी, गरीबों के मसीहा, समाजसेवी, बिहार प्रांत के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। साथ ही वे अच्छे राजनीतिज्ञक भी थे। उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर सेन समाज सेवा समिति सीकर के अध्यक्ष व जननायक कर्पूरी ठाकुर संगठन ओबीसी प्रकोष्ठ (रजिस्टर्ड)के प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) एडवोकेट महेश कुमार वर्मा ( सेन), क्षोरकार संघ के संरक्षक महेंद्र सेन, अध्यक्ष बाबूलाल सेन, महिला अध्यक्ष व जननायक कर्पूरी ठाकुर संगठन ओबीसी प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुमन मोदी, भाजपा शहर जॉन दो के उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद सेन, मीडिया प्रभारी शंकर लाल सेन पत्रकार, ओम प्रकाश सेन, लक्ष्मीकांत सेन, अरुण मावत वाल, पवन सेन, ओंकारमल सेन, दिनेश सेन, अरविंद सेन, दिनेश रोहिवाल, परमानंद सेन, नवीन सेन, महेश सेन, राधेश्याम सेन सहित काफी संख्या में सेनबंधु महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

abtakhindi news