जमीअत यूथ क्लब द्वारा मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित…

देश और समाज की सेवा के लिए स्काउट तैयार करने में अपनी भूमिका निभाएं मास्टर ट्रेनर्स ~~ जीवन खां

जमीअत यूथ क्लब भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में राजस्थान प्रदेश के आयोजित दूसरे बेसिक स्काउट मास्टर ट्रेनिंग कैंप सीकर के प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले मास्टर ट्रेनर्स को आज मदरसा कायमखानी मोहल्ला बिसायतियान में अतिथियों के हाथों प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट मुकुल शर्मा ने की जबकि मुख्यअतिथि के बतौर निवर्तमान सभापति जीवन खां, एडवोकेट कय्यूम कुरेशी, स्काउट कमिश्नर मौलाना मोहम्मद यूनुस कासमी, एम ए जी महासचिव निसार अहमद जाटू, एडवोकेट अताउल्लाह, पार्षद प्रतिनिधि, मोहम्मद सलीम चौहान, स्टेट ऑर्गेनाइजर मौलाना इलियास, हाफिज शकील, मौलाना केशर आलम, मो.इकबाल शेख, मौलाना इस्लामुद्दीन, हाफिज कासिम अतिथि के बतौर उपस्थित थे।


जमीअत उलमा ए हिन्द के मौलाना असद कासमी साहब ने बताया कि जमीअत उलमा ए हिन्द देश की आजादी से लेकर अब तक देश हित और समाज हित में एतिहासिक कार्य किए हैं जमीअत ने हर ज़रूरतमंद और मज़लूम की मदद की है और हर सदैव सेवा के लिए तत्पर रही है और इसी मक़सद से हज़रत मौलाना सैयद महमूद असअद मदनी राष्ट्रीय अध्यक्ष जमीअत उलमा ए हिन्द द्वारा जमीअत यूथ क्लब की स्थापना की गई है जिससे समाज के यूवाओं को देश व समाज हित की सेवा के लिए प्रेरित कर प्रशिक्षण दिया जाता है, प्रदेश सहायक कन्वीनर मौलाना इल्यास क़ासमी के निर्देशन में अक्टूबर 2024 कुल 30 स्काउटर्स (युनिट) लीडर्स को मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया गया था, जिन्हे आज प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया।
निवर्तमान सभापति जीवन खां ने प्रशिक्षण पूर्ण करने पर मास्टर ट्रेनर्स और स्काउट कमिश्नर प्रशिक्षण पूर्ण करने पर मौलाना मोहम्मद यूनुस कासमी को मुबारकबाद देते हुए कहा कि आप देश और समाज की सेवा के लिए बेहतर स्काउट तैयार करने में अपनी भूमिका निभाएं और सामाजिक व दीनी कार्यक्रम इज्तिमा में बढ़चढ़ सेवा कार्य करे । एडवोकेट कय्यूम कुरेशी ने भी देश की आजादी में जमीयत उलेमा ए हिंद की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम अध्यक्ष एडवोकेट मुकुल शर्मा ने स्काउट तैयार करने को जमीयत का अच्छा कदम बताया। एम ए जी महासचिव निसार अहमद जाटू ने ग्रीष्मावकाश में शहर की स्कूलों और मदरसों के बच्चों को चयनित कर प्रशिक्षण देने की मांग की और प्रशिक्षण शिविर में सहयोग का आश्वासन दिया। स्काउट कमिश्नर मौलाना मोहम्मद यूनुस कासमी ने सभी का इस्तकबाल करते हुए शुक्रिया अदा किया।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मौलाना असद कासमी साहब ने किया।

abtakhindi news