जमीनी विवाद की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला…

पथराव और लाठी-डंडों से हमला, पुलिसकर्मी घायल

सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों द्वारा पथराव और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएचओ सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि राजस्थान नर्सिंग कॉलेज के पास दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोर्ट के स्टे का हवाला देकर काम रोकने की सलाह दी। इस पर आरोपी सुरजन सिंह पुलिस से उलझ गया और हमला करने पर उतारू हो गया। इसी दौरान एक युवती ने कांस्टेबल का हाथ काट लिया।

अन्य आरोपियों ने भी पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर राजकार्य में बाधा डाली। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आरोपियों को काबू में लेकर गिरफ्तार किया। मामले की जांच कोतवाली सीआई विक्रांत शर्मा कर रहे हैं।

abtakNewsSikar