जयपुर के संस्थापक महाराज सवाई सिंह की जयंती पर सांसद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। समारोह 17 नवंबर रविवार को सुबह 11.15 बजे जगतपुरा जयपुर में आयोजित होगा।
रामसिंह शेखावत ने बताया कि समारोह के पोस्टर को विमोचन शुक्रवार को रामु का बास स्थित श्याम घुमर होटल में किया गया। समारोह में प्रदेश की पंचायत समितियों के निर्वाचित राजपूत सरपंच, सरकारी नौकरियों में वर्ष 2023-24 में चयनित अभ्यर्थी, वर्ष 2023-24 में 10वीं व 12वीं कक्षा के प्रतिभावान विद्यार्थी जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं, वर्ष 2023-24 में नेशनल या इंटरनेशनल खेल सर्टिफिकेट या मैडल मिले हो इनको सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विधवा क्षत्राणियां जिनकी अधिकतम आयु 35 वर्ष हो इनको सिलाई मशीन वितरण की जाएगी।
पोस्टर विमोचन में रामसिंह शेखावत, विक्रम वाहिदपुरा, गजेन्द्र सिंह राजास, पुखराज दूजोद, रामसिंह राठौड़, रतनसिंह जुलियासर, जयपुर राजपूत समाज के प्रतिनिधि मोहन सिंह बगड़, पृथ्वीसिंह काली पहाड़ी, दलीप सिंह आदि मौजूद रहे।