आरटीओ चौराहे के पास, जयपुर-झुंझुनूं बाइपास पर एसआर एंपायर का शुभारंभ हुआ। शोरूम का उद्घाटन रामजीवन अग्रवाल और उनकी पत्नी विमला देवी ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक संजय अग्रवाल और अमन अग्रवाल ने बताया कि शोरूम पर डेकोरेटिव पैनल, एंटीक लेमिनेट, प्लाईवुड और हार्डवेयर की विस्तृत वैराइटी उपलब्ध है।
उद्घाटन समारोह में जुटे गणमान्य लोग
इस भव्य उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। शोरूम प्रबंधन ने कहा कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक डिजाइन के उत्पाद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।