जयपुर में 14 फरवरी को कलेक्शन एजेंट से 4.80 लाख रुपये लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस रेंटल कार डीलर तक पहुंची, जिससे मास्टरमाइंड राजेन्द्र सिंह का नाम सामने आया। राजेन्द्र वारदात के बाद पत्नी संग मंदिर घूमने चला गया था। पुलिस दबिश के दौरान भागते समय वह गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। आरोपी राजेन्द्र और उसके साथियों ने एक माह तक रेकी कर लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।