जयपुर से शुरू हुई ‘सरदार-150 यूनिटी मार्च’, देशभर के युवा होंगे शामिल
सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मजयंती के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ‘सरदार-150 यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के युवाओं को एकता, राष्ट्रभावना और सरदार पटेल के योगदान से प्रेरित करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने जानकारी दी कि जयपुर से यमुना प्रवाह यात्रा की शुरुआत हुई। राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चयनित युवा इस रैली में हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने बताया कि सीकर जिले की ओर से युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर तथा जिला मंत्री त्रिभुवन सिंह शेखावत प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह यात्रा जयपुर से पुष्कर, अजमेर, पाली, जोधपुर, माउंट आबू, सिरोही होते हुए गुजरात के करमसद पहुंचेगी, जहां एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें देशभर के लोग शिरकत करेंगे।
सात दिन की इस यात्रा का समापन गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवडिया) में किया जाएगा।